Hanuman Chalisa

कोरोना की आहट से घबराया बाजार, सेंसेक्‍स 635 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 186 अंक टूटा

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (18:28 IST)
मुंबई। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक बार फिर से पांव पसारने से दुनिया पर मंदी का खतरा मंडराने की आशंका से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 635.05 अंक अर्थात 1.03 प्रतिशत का गोता लगाकर 61067.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 186.20 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18199.10 अंक पर आ गया।

बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव अधिक रहा। इससे मिडकैप 1.40 प्रतिशत गिरकर 25,480.94 अंक और स्मॉलकैप 2.18 प्रतिशत लुढ़ककर 28,949.96 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3665 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2765 में बिकवाली जबकि 786 में लिवाली हुई, वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 38 कंपनियां गिरावट पर, जबकि 12 तेजी पर रही।

विश्लेषकों के अनुसार, चीन में कोविड के एक बार फिर से पांव पसारने से दुनिया पर आर्थिक मंदी का खतरा मंडराने को लेकर निवेशक खासे हताश हैं, जिसका असर दुनिया के सभी बाजारों पर देखा जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में बीएसई के 17 समूह गिर गए। कमोडिटीज 1.91, सीडी 1.61, ऊर्जा 1.75, एफएमसीजी 1.10, वित्तीय सेवाएं 1.75, इंडस्ट्रियल्स 2.13, दूरसंचार 2.32, यूटिलिटीज 2.50, ऑटो 1.30, बैंकिंग 1.67, कैपिटल गुड्स 1.64, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.31, तेल एवं गैस 1.85, पावर 2.40 और रियल्टी समूह के शेयर 1.68 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.50, जर्मनी का डैक्स 0.76 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.34 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि जापान के निक्केई में 0.68 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.17 प्रतिशत की गिरावट रही।
Edited By : Chetan Gour (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी, सामने खरदूषण तो शस्त्र उठाना होगा

अगला लेख