Hanuman Chalisa

भारी बिकवाली से सेंसेक्स 671 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी रही गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (17:56 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी, वित्तीय और तेल शेयरों में भारी बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 671.15 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,135.13 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। दिन के कारोबार में सूचकांक 58,884.98 के निचले स्तर तक चला गया था।

व्यापक एनएसई निफ्टी 176.70 अंक या एक प्रतिशत गिरकर 17,412.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में गिरने वाले प्रमुख शेयर एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, और इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, एलएंडटी, रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस थे।

इसके विपरीत टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाइटन में बढ़त हुई। विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर एशियाई बाजारों के बीच वित्तीय, बैंकिंग, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट हुई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, अमेरिकी बाजारों में बिकवाली एसवीबी फाइनेंशियल में 60 प्रतिशत की गिरावट से शुरू हुई। यह एक बैंक है, जो मुख्य रूप से स्टार्टअप्स को फंड करता है। इसने बाजार की धारणा को प्रभावित किया, जिससे बैंकिंग शेयरों पर दबाव बढ़ा।

इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से कर्ज अदायगी प्रभावित हो सकती है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी बेरोजगारी और गैर-कृषि पेरोल आंकड़े जारी होने का इंतजार करने के बीच बिकवाली तेज हो गई।

अमेरिका में गुरुवार को एसएंडपी 500 में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शेड 1.7 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 2.1 प्रतिशत गिर गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 561.78 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख