Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 108 अंक की बढ़त

Webdunia
सोमवार, 13 मार्च 2023 (11:10 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और निवेशकों की धारणा सकारात्मक होने के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 345 अंक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी 108 अंक की मजबूत बढ़त हुई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 344.92 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 59480.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 108.05 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 17520.95 अंक पर था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले लगातार 2 सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई थी।

सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के बावजूद, अमेरिका के केंद्रीय बैंक के दरों में बहुत अधिक वृद्धि नहीं करने की उम्मीदों के चलते निवेशकों की धारणाएं मजबूत बनी हुई हैं। जनवरी में औद्यागिक उत्पादन में वृद्धि से भी धारणाओं को मजबूती मिली।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी में बढ़कर 5.2 फीसदी हो गया। सोमवार को ज्यादातर एशियाई बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 671.15 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59135.13 पर बंद हुआ था। व्यापक एनएसई निफ्टी 176.70 अंक या एक प्रतिशत गिरकर 17412.90 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2061.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख