Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 349 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार

Webdunia
गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (18:22 IST)
मुंबई। Sensex Closing Bell : एशियाई बाजारों की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, दूरसंचार और रियल्टी समेत 17 समूहों में लिवाली की बदौलत आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। सेंसेक्स 348.80 अंक छलांग लगाकर 60649.38 अंक और निफ्टी 101.45 अंक अर्थात 0.57 प्रतिशत उछलकर 17915.05 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 348.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की छलांग लगाकर 60649.38 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.45 अंक अर्थात 0.57 प्रतिशत उछलकर 17915.05 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,159.20 अंक और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,654.98 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3614 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2025 में लिवाली जबकि 1458 में बिकवाली हुई वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 41 कंपनियों में तेजी जबकि शेष नौ में गिरावट रही।

बीएसई के 17 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.43, सीडी 0.69, ऊर्जा 0.51, एफएमसीजी 0.08, वित्तीय सेवाएं 0.55, हेल्थकेयर 0.58, इंडस्ट्रियल्स 0.48, आईटी 1.15, दूरसंचार 1.16, ऑटो 0.83, बैंकिंग 0.39, कैपिटल गुड्स 0.72, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.19, धातु 0.80, तेल एवं गैस 0.42, रियल्टी 1.57 और टेक समूह के शेयर 1.01 प्रतिशत चढ़ गए।

एशियाई बाजारों में तेजी, जबकि यूरोपीय बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान जापान का निक्केई 0.15, हांगकांग का हैंगसेंग 0.42 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.67 प्रतिशत की मजबूती रही वहीं ब्रिटेन का एफटीएसई 0.05 और जर्मनी का डैक्स 0.02 प्रतिशत उतर गया।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख