Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 345 अंक चढ़ा, लगातार तीसरे दिन तेजी

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2023 (18:02 IST)
Share Market Update : अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 344.69 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,846.38 अंक पर पहुंच गया।

दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 524.31 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,026 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 99.30 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,598.65 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 3.71 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी का मार्च तिमाही का एकीकृत मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं 2022-23 में कंपनी ने अपना सबसे ऊंचा 10,282 करोड़ रुपए का सालाना मुनाफा कमाया है।

टाइटन, टाटा स्टील, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं एचसीएल टेक, पावरग्रिड, मारुति, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नीचे आ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नीचे आ गया। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी के बीच देश की ऋण सीमा बढ़ाने को लेकर रविवार को अंतिम सहमति बन गई है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 350.15 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.17 प्रतिशत टूटकर 76.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख