Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 181 अंक टूटा, निफ्टी में भी आई गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (17:38 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले 3 दिन से जारी तेजी पर गुरुवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 181 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 57.30 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19386.70 अंक पर बंद हुआ।
 
मुख्य रूप से सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में बिकवाली से बाजार में गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए 180.96 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,252.34 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 65,913.77 अंक तक गया और नीचे में 65,181.94 अंक तक आया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.30 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,386.70 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में बुधवार रात तेजी और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। हालांकि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पेट्रोलियम और बैंक शेयरों में बिकवाली से दोनों सूचकांक नुकसान में आ गए।
 
सेंसेक्स के शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा 4.99 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाटा स्टील, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक भी नुकसान में रहे।
 
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और एक्सिस बैंक शमिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे।
 
यूरोप के बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 614.32 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

अगला लेख