चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स 205 अंक चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (17:05 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ घरेलू बाजार में चौतरफा लिवाली से सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 205.49 अंक चढ़कर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,455.79 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 56.60 अंक की बढ़त में 10,322.25 अंक पर रहा। दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही है।
 
 
वैश्विक स्तर पर जापान का निक्की 25 साल के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ। अन्य प्रमुख एशियाई बाजार भी हरे निशान में रहे। इससे सेंसेक्स 67.42 अंक की तेजी के साथ 33,317.72 अंक पर खुला। आरंभिक कारोबार में ही इसने दिवस के निचले स्तर 33,313.17 अंक को छुआ। मजबूत निवेश धारणा के बल पर यह पूरे दिन हरे निशान में रहा।
 
कारोबार की समाप्ति से पहले 33,535.97 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस की तुलना में 0.62 प्रतिशत यानी 205.49 अंक की बढ़त में 33,455.79 अंक पर बंद हुआ। यह 29 नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
 
आईटी समूह में सबसे ज्यादा एक प्रतिशत की तेजी के बीच इसी क्षेत्र की टीसीएस ने सेंसेक्स में सबसे ज्यादा करीब ढाई प्रतिशत का मुनाफा कमाया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, ल्युपिन, एचडीएफसी और विप्रो के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 1.36 प्रतिशत का नुकसान एनटीपीसी ने उठाया।
 
निफ्टी की शुरुआत 44.85 अंक की बढ़त में 10,310.50 अंक पर हुई। सीमित दायरे में हुए कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 10,282.05 अंक और उच्चतम स्तर 10,329.20 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 0.55 प्रतिशत यानी 56.60 अंक पर रहा। यह इसका भी 29 नवंबर के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 33 के शेयर हरे और शेष 17 के लाल निशान में रहे।
 
 
बीएसई में कुल 2,881 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,423 के शेयरों में बढ़त और 1,270 में गिरावट रही जबकि 188 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी अपेक्षाकृत कम रही। बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत चढ़कर 17,106.29 अंक और स्मॉलकैप 0.22 प्रतिशत की बढ़त में 18,251.77 अंक पर पहुंच गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख