तीन दिन बाद लुढ़का शेयर बाजार

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (18:22 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच ऊंचे भाव पर हुई बिकवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन बाद गिरावट देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स 227.80 अंक लुढ़ककर 33,227.99 अंक पर बंद हुआ।
 
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82.10 अंक की गिरावट में 10,240.15 अंक पर आ गया। 
चौतरफा बिकवाली के बीच सेंसेक्स की कंपनियों में कोल इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा करीब ढाई प्रतिशत टूट गए। सिप्ला में भी दो फीसदी से अधिक की गिरावट रही। डॉ. रेड्डीज लैब, अदानी पोर्ट्स और ओएनजीसी ने बाजार को संभालने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली का जोर ज्यादा हावी रहा।
 
बिकवाली का जोर इस कदर रहा कि बीएसई के सभी 20 समूह लाल निशान में बंद हुए। बाजार में कुल 2,829 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,701 गिरावट में और 982 बढ़त में रहे जबकि 146 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.01 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.68 प्रतिशत लुढ़ककर क्रमश: 16,933.29 अंक और 18,127.92 अंक पर रहे।
 
 
लगभग सभी प्रमुख एशियाई बाजारों के गिरावट में रहने से सेंसेक्स 29.20 अंक लुढ़ककर 33,426.59 अंक पर खुला। खुलते ही 33,458.41 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह लाल निशान में चला गया। धीरे-धीरे इसकी गिरावट बढ़ती गई। एक समय यह 33,179.75 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया था। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 0.68 प्रतिशत यानी 227.80 अंक लुढ़ककर 33,227.99 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

अगला लेख