अमेरिका में महंगाई की मार, भारतीय बाजारों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को 3.39 लाख करोड़ का नुकसान

Webdunia
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (12:38 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका में मुद्रास्फीति के ऊंचे आंकड़े सामने आने से सकते में आए घरेलू शेयर बाजार के बेहद कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में 3.39 लाख करोड़ रुपए से अधिक की गिरावट आ गई।
 
कमजोर शुरुआत के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स 1,011.93 अंक गिरकर 57,914.10 पर पहुंच गया। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में 3,39,519.47 करोड़ रुपये घटकर 2,64,41,844.80 करोड़ रुपए रह गया।
 
जनवरी में अमेरिका में मुद्रास्फीति आशंका से भी अधिक 7.5 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। यहां महंगाई 40 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। एक फरवरी 1982 को यह 7.6% पर थी। कहा जा रहा है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक दरों में आधा पर्सेंट की बढ़ोतरी कर सकता है। जुलाई तक रेट में एक पर्सेंट की बढ़त की उम्मीद है। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने नागरिकों से यूक्रेन को तुरंत छोड़ने को कहा है। इससे आशंका है कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई कभी भी हो सकती है। इसका असर अमेरिका समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों पर हुआ। 
 
बीएसई पर आईटी के शेयर लाल निशान में रहे। सर्वाधिक करीब तीन फीसदी की गिरावट इंफोसिस में हुई। टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर भी नुकसान में रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

Tripura : तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, 1 जवान समेत 4 लोगों की मौत

अगला लेख