Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share Market : सपाट स्‍तर पर बंद हुए शेयर बाजार, Sensex और Nifty में मामूली गिरावट

Advertiesment
Indian stock market closed flat
Share Market Update News : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट स्‍तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट आई। सेंसेक्स 13.71 अंक गिरकर 85,706.67 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 12.60 अंक गिरकर 26,202.95 अंक पर आ गया। जबकि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 89.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले यानी गुरुवार को शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
 
खबरों के अनुसार, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट स्‍तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट आई। सेंसेक्स 13.71 अंक गिरकर 85,706.67 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 12.60 अंक गिरकर 26,202.95 अंक पर आ गया। जबकि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 89.43 प्रति डॉलर (अनंतिम) पर बंद हुआ।   
सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 392.07 अंक के उतार-चढ़ाव के साथ 85,969.89 के उच्च स्तर और 85,577.82 के निम्न स्तर तक गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, मुनाफावसूली और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.04 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी नीचे बंद हुआ।
 
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 474.37 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 474.33 लाख करोड़ रुपए रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4000 करोड़ रुपए बढ़ा है।
इससे पहले यानी गुरुवार को शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 110.87 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 85,720.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 446.35 अंक उछलकर 86,055.86 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी भी कारोबार के अंत में 10.25 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 26,215.55 पर बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महू में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, शराब कंपनी के कर्मचारियों से बैग छीनकर भागे बदमाश




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi