shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इजराइल ईरान सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 930 अंक उछला

12 दिन बाद इजराइल ईरान में संघर्ष विराम की खबरों दुनियाभर के शेयर बाजारों में दिखा उत्साह

Advertiesment
israel iran ceasefire
Share Market news in hindi : इजराइल ईरान सीजफायर, वैश्विक बाजारों में तेजी और पश्चिम एशिया संघर्ष में संभावित कमी की उम्मीद के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घेरलू शेयर बाजारों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उछाल आया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 930.7 अंक की बढ़त के साथ 82,827.49 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 278.95 अंक चढ़कर 25,250.85 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
कच्चे तेल की कीमत घटी : ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम की उम्मीद और हाजिर मांग घटने से प्रतिभागियों ने अपने सौदे के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में कच्चे तेल के जुलाई में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 316 रुपये या 5.23 प्रतिशत घटकर 5,730 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 10,985 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 3.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.12 डॉलर प्रति बैरल पर जबकि न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड 3.36 प्रतिशत फिसलकर 69.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

रुपए में तेजी : कमजोर डॉलर और घरेलू बाजारों की मजबूत शुरुआत ने भी रुपए को मजबूती दी। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 65 पैसे की तेजी के साथ 86.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को 23 पैसे टूटकर पांच महीने के निचले स्तर 86.78 पर बंद हुआ था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,874.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,591.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: इजराइल ईरान सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 930 अंक उछला