Share bazaar: युद्धविराम से शेयर बाजार में आया उछाल, Sensex 1900 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty भी 24606 अंक के स्तर पर
कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,793.73 अंक चढ़कर 81,248.20 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 553.25 अंक की बढ़त के साथ 24,561.25 अंक पर रहा।
Publish Date: Mon, 12 May 2025 (10:51 IST)
Updated Date: Mon, 12 May 2025 (11:00 IST)
Share bazaar News: भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई (military action) रोकने के लिए सहमति बनने की घोषणा के बाद सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,793.73 अंक चढ़कर 81,248.20 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 553.25 अंक की बढ़त के साथ 24,561.25 अंक पर रहा। इसके बाद तेजी को जारी रखते हुए बीएसई सेंसेक्स 1,949.62 अंक की बढ़त के साथ 81,398.91 अंक पर और निफ्टी 598.90 अंक चढ़कर 24,606.90 अंक पर पहुंच गया।
ALSO READ: भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्या होगा शेयर बाजार पर असर?
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल, बजाज फाइनेंस, ऐक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पॉवर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे। हालांकि सन फार्मा में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
ALSO READ: युद्ध की दहशत में पाकिस्तान का शेयर बाजार तबाह, 7000 अंकों की गिरावट
एफआईआई (FII) शुक्रवार को बिकवाल रहे : शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,798.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम पर सहमति बनने की गत शनिवार को घोषणा की थी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta