Publish Date: Fri, 09 May 2025 (15:52 IST)
Updated Date: Fri, 09 May 2025 (16:01 IST)
Pakistan Share market : भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच पाकिस्तान में युद्ध की दहशत दिखाई दे रही है। हालांकि आईएमएफ से कर्ज मिलने की उम्मीद में पाकिस्तान शेयर बाजार को थोड़ी मजबूती मिली। कराची स्टॉक एक्सचेंज आज 799.65 अंक चढ़कर 104,326.46 पर पहुंचा। बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह 173 अंकों की बढ़त के साथ 103700 पर पहुंच गया।
पाकिस्तानी निवेशकों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान में पूर्ण युद्ध नहीं होगा। इधर बाजार भी ओवर सोल्ड की स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में कई निवेशकों ने अब सस्ते स्टॉक्स में खरीदारी शुरू कर दी है।
इस बीच, सरकार ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर रखने के लिए कदम उठाए हैं। उसने गुरुवार से कीमती धातुओं, आभूषणों और रत्नों के आयात और निर्यात पर 60 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है।
यह अस्थायी प्रतिबंध वाणिज्य मंत्रालय के आदेश द्वारा लगाया गया था, जिसमें 2013 के एसआरओ 760 को निलंबित कर दिया गया था, जो कीमती धातुओं के व्यापार को नियंत्रित करता है। यह प्रतिबंध धातुओं के प्रवाह को सीमित करने की संभावित रणनीति के रूप में भारत के साथ हाल ही में हुए गतिरोध से जुड़ा है।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने भी अनौपचारिक रूप से अंतर-बैंक और खुले बाजारों में सभी मुद्रा कारोबारियों को डॉलर पर बारीकी से नजर रखने की सलाह दी है, क्योंकि बढ़ते संघर्ष से डॉलर की मांग में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें