हुंडई मोटर्स के शेयर ने निवेशकों को किया निराश, जानिए कितनी गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (10:43 IST)
Hyundai share listing : दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता हुंडई की भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 1,960 रुपए के निर्गम मूल्य के मुकाबले एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर 1,931 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 1.47 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। बाद में शेयर में कुछ सुधार हुआ और यह 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,968.80 रुपए के उच्च स्तर पर पहुंच गया। शेयर में फिर से 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,945.40 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
 
एनएसई पर शेयर की शुरुआत 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,934 रुपए पर हुई। सुबह 10:40 बजे शेयर में फिर से 3.82 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,885 रुपए पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 1,57,807.67 करोड़ रुपए रहा।
 
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की (एचएमआईएल) के 27,870 करोड़ के आईपीओ के लिए 1,865-1,960 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख