Hanuman Chalisa

रिलायंस का शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (14:07 IST)
RIL Bonus share : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। कंपनी की ओर से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई।
 
कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की जाएगी। इस बाबत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 5 सितंबर को होगी।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज में बोनस शेयर की खबर से शेयर बाजार में निवेशकों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। दोपहर करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 3047 पर था।
 
क्या होता है बोनस शेयर : जब कंपनी निवेशकों को मुफ्त में शेयर देती है तो उसे बोनस शेयर कहा जाता है। इससे पहले भी कंपनी 2009 और 2017 में निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे चुकी है। 

रिलायंस की बैठक में क्या बोले मुकेश अंबानी : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) से मानव के समक्ष पेश होने वाली जटिल समस्याओं के समाधान के अवसर खुले हैं। हम अल्पकालिक लाभ तथा धन संचय के कारोबार में नहीं हैं, हम राष्ट्र के लिए धन व ऊर्जा सुरक्षा सृजित करने के व्यवसाय में हैं। वृद्धि के लिहाज से भारत दुनिया में सबसे बड़े इंजनों में से एक है, यह सबसे आकर्षक स्थल बना हुआ है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

अगला लेख