2021 के 10 माह में सेंसेक्स की तेज रफ्तार चाल, पहली बार 61,000 के पार

Webdunia
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (10:23 IST)
मुंबई। इंफोसिस, HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुुुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 61,000 के स्तर को पार कर गया।
 
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 61,159.48 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 356.73 अंक या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 61,093.78 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 119.75 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 18,281.50 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की बढ़त एलएडंटी में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, एसबीआई, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईटीसी और टाइटन भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, टीसीएस, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस में गिरावट हुई।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 452.74 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 60,737.05 पर बंद हुआ था। निफ्टी 169.80 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 18,161.75 पर बंद हुआ था।
 
इस तरह 31 साल में 61 हजारी हुआ सेंसेक्स : सेंसेक्स को 1,000 अंक से ऐतिहासिक 60,000 के स्तर तक पहुंचने में 31 साल से थोड़ा अधिक समय लगा। सूचकांक 25 जुलाई 1990 को 1,000 अंक पर था और चार मार्च 2015 इसने 30,000 अंक के स्तर को छुआ। सेंसेक्स को 30,000 अंक का स्तर छूने में 25 साल लग गए। इसके बाद छह साल में सेंसेक्स 30,000 से बढ़कर 61,000 के स्तर पर पहुंच गया। 
 
बेहतरीन रहा 2021 : 3 फरवरी 2021 को BSE का सेंसेक्स पहली बार 50 हजारी हुआ था। देखते ही देखते 15 फरवरी तक वह 52,000 के पार पहुंच गया। 7 जुलाई को सेंसेक्स 53 हजार क्रॉस कर गया। इसके बाद सेंसेक्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2 माह से भी कम समय में 5000 अंक चढ़ गया।
 
सेंसेक्स की रफ्तार बढ़ती ही जा रही थी। उसे 55000 से 60000 तक का सफर तय करने में मात्र 2 माह का समय लगा। हालांकि 60 हजार से 61 हजार का सफर तय करने में उसे मात्र 20 दिन लगे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

वैश्विक मांग में नरमी से सोना टूटा, चांदी रही स्थिर, जानिए क्‍या रहे भाव...

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

अगला लेख