इन्फोसिस जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 460 अंक टूटा, निफ्टी में रही गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (17:00 IST)
मुंबई। बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही और कारोबार समाप्त होने से पहले ऐक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसे शेयरों में बिकवाली होने से बीएसई सेंसेक्स 460.19 अंक की गिरावट पर रहा। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के बावजूद अंत में 460.19 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,060.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 57,975.48 और नीचे में 56,902.30 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.50 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूटकर 17,102.55 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स शेयरों में ऐक्सिस बैंक, पॉवर ग्रिड, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, टाइटन और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और डॉ. रेड्डीज समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही। दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी रही।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कई दिनों की बिकवाली के बाद लिवाली की है। एफआईआई ने गुरुवार को 743.22 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एकमात्र बचे यात्री विश्वास कुमार से मिले मोदी, बताया कैसे और क्या हुआ था हादसे के वक्त?

भारतीय क्रिकेट जगत ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

4 महीने पहले बनीं दुल्हन, पति से मिलने की खुशी बदली मौत में, हादसे ने लील ली जान

मासूम बच्चों की लास्ट सेल्फी देख आत्मा सिहर उठी, बन गई आखिरी उड़ान, पूरा परिवार खाक

एयर इंडिया हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार बचे, अस्पताल में भर्ती

अगला लेख