Publish Date: Tue, 13 May 2025 (11:13 IST)
Updated Date: Tue, 13 May 2025 (11:18 IST)
Share market news in hindi : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 497.5 अंक की गिरावट के साथ 81,932.40 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 117.2 अंक फिसलकर 24,807.50 अंक पर रहा।
शुरुआती सौदों के बाद बीएसई सेंसक्स 788.62 अंक की गिरावट के साथ 81,641.28 अंक पर जबकि निफ्टी 209.90 अंक फिसलकर 24,714.80 अंक पर कारोबार करने लगा। बीएसई सेंसेक्स सुबह 11.10 बजे 643 अंक की गिरावट के साथ 81,787 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 192 अंक फिसलकर 24,728 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, इटर्नल, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक कम्पोजिट में 4.35 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 3.26 प्रतिशत तथा डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.81 प्रतिशत की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
गौरतलब है कि अमेरिका और चीन ने हाल ही में एक-दूसरे पर लगाए भारी शुल्क में से अधिकतर पर 90 दिन की रोक लगाने को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनने की सोमवार को जानकारी दी थी। इसके बाद से बाजारों में तेजी आई है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,246.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें