रुपया निचले स्तर पर, शेयर बाजार में गिरावट

Webdunia
मंगलवार, 28 जून 2022 (10:46 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 317 अंक से अधिक टूट गया। इससे पहले बाजार ने लगातार तीन दिन तेजी दिखाई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते भी शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ा। रुपया भी आज अपने निचले स्तर पर पहुंच गए।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.41 अंक गिरकर 52,843.87 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.65 अंक गिरकर 15,732.40 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
 
रुपए में 22 पैसे की गिरावट : विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की भावना कमजोर होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 22 पैसे की गिरावट के साथ 78.59 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 78.53 पर खुला। बाद में स्थानीय मु्द्रा और कमजोर होकर 78.59 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख