Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share Bazaar मिलेजुले रुख के साथ हुआ बंद, Sensex 27 अंक टूटा, Nifty में आई मामूली तेजी

Advertiesment
Share Market Update News
Share Market Update News : हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी आज भारतीय शेयर बाजार मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 82,248.61 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 14 अंक चढ़कर 25,496.55 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ट्रेंट, एटर्नल, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे।

खबरों के अनुसार, आज भारतीय शेयर बाजार मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 82,248.61 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 14 अंक चढ़कर 25,496.55 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में हाहाकार, बिकवाली के दबाव में Sensex 1236 अंक लुढ़का, Nifty भी आया 25500 के नीचे
मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ट्रेंट, एटर्नल, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे। अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले निवेशकों की सतर्कता ने भी बाजार से दूरी बनाए रखी।
ALSO READ: Share Bazaar में तीसरे दिन भी उछाल, Sensex 283 अंक चढ़ा, Nifty भी 25800 के पार
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि चांदी 2.66 लाख रुपए प्रति किलो बिक रही है।
ALSO READ: Share Market में कोहराम, IT शेयरों में भारी बिकवाली, Sensex 1048 अंक फिसला, Nifty भी 25500 के नीचे
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.95 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 70.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 90.92 पर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में अधिकतर तेजी देखी गई।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर छात्रों और प्रोफेसरों ने होली के जैविक रंग बनाने सीखे