Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (14:25 IST)
अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू स्तर पर अर्थव्यवस्था की सुस्ती की आशंका के मद्देनजर निवेश धारणा कमजोर होने से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.93 फीसदी यानी 295.81 अंक लुढ़ककर 31,626.63 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.92 फीसदी यानी 91.80 अंक फिसलकर 9,872.60अंक पर रहा।
 
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के बिकवाल बने रहने और वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा संबंधी बयान के अलावा वैश्विक मंच पर मची उथलपुथल से शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गातार पांचवें दिन गिरावट का रुख रहा है। गत शुक्रवार को बाजार पर अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच वाद विवाद से बढ़ी भू-राजनैतिक चिंता के कारण शीर्ष दिग्गज कंपनियों में जमकर बिकवाली हुई थी जिससे शेयर बाजार धराशायी हो गया था। 
 
कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स थोड़ी बढ़त लेकर 31,986.40 अंक पर खुला और शुरुआती घंटे में 32,016.52 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। इसके बाद यह पूरे दिन हरे निशान में लौट नहीं पाया। दिग्गज कंपनियों में जमकर हुई बिकवाली से अपराह्न दो बजे के करीब यह लुढ़ककर 31,474.56 अंक के निचले स्तर तक चला गया और अंतत: गत दिवस की तुलना में 295.81 अंक की गिरावट में 31,626.63 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 20 समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे और सेंसेक्स की 30 में छह कंपनियां ही हरे निशान में जगह बरकरार रख पाईं। 
 
निफ्टी हालांकि 4.30 अंक की गिरावट में 9,960.10 अंक पर खुला और 9,960.50 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। यह पूरे कारोबार के दौरान गिरावट में रहा और इसने 9,816.05 अंक के निचले स्तर का गोता लगाया। अंतत: यह भी गत दिवस की तुलना में 91.80 अंक फिसलकर 9,872.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में से 36 कंपनियां लाल निशान में, 13 हरे निशान में और शेष दो कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
 
दिग्गज कंपनियों की तुलना में मंझोली और छोटी कंपनियों में बिकवाली अधिक हावी रही। बीएसई का मिडकैप 1.14 प्रतिशत यानी 177.36 अंक की गिरावट में 15,432.53 अंक पर और स्मॉलकैप 2.02 प्रतिशत यानी 329.90 अंक की गिरावट में 15,963.13 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख