शेयर बाजार नई ऊंचाई पर

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (17:33 IST)
मुंबई। सरकार द्वारा मंगलवार को अर्थव्यवस्था के लिए 9 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा का बुधवार को शेयर बाजारों पर काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 435 अंक की लंबी छलांग के साथ पहली बार 33,000 अंक के स्तर को पार कर गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435.16 अंक या 1.33 प्रतिशत की बढ़त के  साथ 33,042.50 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। 25 मई के बाद यह सेंसेक्स में 1 दिन की सबसे अधिक बढ़त भी है। उस दिन सेंसेक्स 448.39 अंक चढ़ा था।
 
वहीं निफ्टी भी 87.65 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 10,295.35 अंक पर बंद हुआ। सरकार ने मंगलवार को अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में जहां 2.11 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डालने की घोषणा की गई थी वहीं 6.92 लाख करोड़ रुपए के विशाल सड़क निर्माण कार्यक्रम का भी ऐलान किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, देश की आर्थिक प्रगति को बताया छलावा

कौन हैं भारतीय नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारी जिन्होंने 8 महीनों में तय किया 50,000 किलोमीटर का समुद्री सफ़र, प्रधानमंत्री ने की सराहना

केरल में भारी वर्षा से सड़कें जलमग्न, सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

भोपाल से पीएम मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा

अगला लेख