ट्रंप के टैरिफ वार का दिखा असर, Sensex 322 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (17:45 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 322 अंक टूट गया। निफ्टी भी 82.25 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,250.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी एक समय 186.55 अंक तक लुढ़क गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत 60 देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा के बाद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) तथा प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली तथा वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से बाजार नुकसान में रहा।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,295.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 809.89 अंक तक लुढ़क गया था। हालांकि बाद में औषधि शेयरों में तेजी से बाजार नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने में सफल रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82.25 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,250.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी एक समय 186.55 अंक तक लुढ़क गया था।
ALSO READ: Share Bazaar में तेजी पर लगा विराम, Sensex 729 अंक लुढ़का, Nifty भी रहा नुकसान में
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, अमेरिकी शुल्क की घोषणा के बाद निफ्टी सूचकांक नुकसान के साथ खुला लेकिन कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मजबूती से इसमें कुछ सुधार देखने को मिला। इससे शुरुआती नुकसान को कम करने में मदद मिली और आज बाजार एक दायरे में रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट आई।
ALSO READ: Share Bazaar में बहार, Sensex 899 अंक उछला, Nifty भी 23 हजार के पार
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावरग्रिड, सन फार्मास्युटिकल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, टाइटन, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक शामिल है। छोटी कंपनियों से जुड़े बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.76 प्रतिशत की तेजी रही जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.31 प्रतिशत मजबूत हुआ।
 
बीएसई में 2,809 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,175 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 139 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि अमेरिकी वस्तुओं पर भारत उच्च आयात शुल्क वसूलता है, ऐसे में अब देश के व्यापार घाटे को कम करने और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च शुल्क दरों का मुकाबला करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लगभग 60 देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की तीन प्रतिशत नीचे आया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.52 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.76 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत टूटा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे।
ALSO READ: Share Market : Sensex ने लगाई 740 अंक की छलांग, Nifty में गिरावट पर लगा विराम
वैश्विक स्तर पर तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.19 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,538.88 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,808.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 592.93 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी में 166.65 अंक की तेजी आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

PPF खातों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

कुशल वित्तीय प्रबंधन से संभव हो रहा है, विकास के साथ औद्योगिक गतिविधियों और जन हितैषी कार्यों का विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

म्यांमार में इंडिया का ऑपरेशन ब्रह्मा, भूकंप में दफ्न हुई नमाज अता करती महिला, NDRF ने अंतिम मुद्रा में निकाला शव

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा, 200 लड़कियों के साथ गंदा काम, मकसद था अमीर बनना, क्‍या था तंत्र-मंत्र का ये खेल?

ऊर्जा विभाग ने सभी केंद्रीय कोयला कंपनियों का भुगतान किया : मोहन यादव

अगला लेख