Share Market : बिकवाली के दबाव से Sensex 217 अंक टूटा, Nifty भी रहा नुकसान में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 मार्च 2025 (16:58 IST)
Share Market Update : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में गिरावट रही। औद्योगिक तथा तेल एवं गैस शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया और बीएसई सेंसेक्स 217 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी भी 92.20 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,460.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से इंडसइंड बैंक, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 217.41 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,115.17 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से 22 नुकसान में जबकि आठ लाभ में रहे। सूचकांक बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 74,741.25 अंक तक चढ़ गया था। हालांकि बाजार बंद होने से पहले बिकवाली दबाव के कारण एक समय यह 310.34 अंक तक लुढ़क गया था।
ALSO READ: Share Market : Sensex 73000 के नीचे फिसला, Nifty में भी लगातार 10वें दिन गिरावट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 92.20 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,460.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से इंडसइंड बैंक, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल्स और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियां बाजार धारणा को प्रभावित कर रही हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दर और शुल्क दर में वृद्धि ने अनिश्चितता को जन्म दिया है। यह दर्शाता है कि निकट भविष्य में अस्थिरता बनी रहेगी।
ALSO READ: Share Bazaar में बहार, Sensex 610 अंक उछला, Nifty भी रहा बढ़त में
नायर ने कहा कि घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े निवेशकों को अल्पावधि में सावधानी के साथ कम मूल्यांकन वाले शेयरों की खरीद शुरू करने के लिए अनुकूल बना रहे हैं जबकि दीर्घावधि आकर्षक लग रही है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को तेजी रही थी।
 
इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,320.36 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.60 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को मामूली 7.51 अंक की गिरावट आई थी, जबकि एनएसई निफ्टी 7.80 अंक के लाभ में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई दी

BJP का तमिलनाडु सरकार पर परिसीमन को लेकर भावनाएं भड़काने का आरोप

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

भोपाल में कांग्रेस का मंच टूटा, कई नेता गंभीर घायल, प्रदर्शन बना रस्म अदायगी

असम सरकार ने पेश किया 2.63 लाख करोड़ रुपए का बजट, पेशेवर कर से छूट का प्रस्ताव

अगला लेख