Biodata Maker

सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 10,800 अंक पर आया

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (17:47 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार 6ठे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच यहां भी सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई। 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद और नीचे गया। अंत में यह 1,114.82 अंक या 2.96 प्रतिशत के नुकसान से 36,553.60 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326.30 अंक या 2.93 प्रतिशत टूटकर 10,805.55 अंक रह गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर अन्य सभी में नुकसान रहा। इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील में भी गिरावट रही।
 
कारोबारियों ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार को लेकर चिंता तथा केंद्रीय बैंकों की ओर से ताजा प्रोत्साहनों के अभाव में वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला। इसके अलावा कई अर्थव्यवस्थाओं में कोविड-19 कर दूसरा दौर शुरू होने की आशंका से भी धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 32 पैसे टूटकर 73.89 रपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख