Hanuman Chalisa

रंगपंचमी विशेष पकवान : केसरिया गुझिया

Webdunia
सामग्री :


 
500 ग्राम मैदा, 250 ग्राम शक्कर, 125 ग्राम चने की दाल, 250 ग्राम दूध, 100 ग्राम मावा (सिंका हुआ), बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, चारोली 10 ग्राम, मीठा रंग चुटकीभर, केसर 2 चुटकी, 6-7 पिसी छोटी इलायची, घी एवं वर्क।

रंगबिरंगा व्यंजन : ठंडाई का शर्बत

 
विधि :
 
सबसे पहले चने की दाल को दूध में रा‍त को गलने रख दीजिए और सुबह चार सीटी देकर कुकर में पका ली‍जिए। अब मिक्सी में बारीक कर लें। कड़ाही में पीसी दाल और 100 ग्राम शक्कर मिलाकर मध्यम आंच पर पकने रखिए। गाढ़ा होने पर इसमें सिंका मावा मिला दीजिए और मेवे की सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब मैदे में थोड़ा-सा नमक एवं एक बड़ा चम्मच घी का मोयन देकर गुनगुने पानी से गूंथिए। छोटी-छोटी लोइयां बनाइए, पूरियां  बेलिए। तत्पश्चात गुझिया बनाने वाले सांचे में पूरी रखिए, आवश्यकतानुसार मिश्रण रखिए, पूरी के किनारों पर पानी अंगुली में लगाकर फेरिए। गुझिया चिपकाइए।

रंग-रंगीले चटपटे और मीठे व्यंजन बनाने की सरल विधियां...

 
एक कड़ाही में घी गरम करके सब गुझियों को खस्ता होने तक तल लीजिए। अब बची शक्कर की चाशनी बनाकर इसमें केशरिया रंग घोलिए। गुझियों को एक-एक कर इस चाशनी में डुबो-डुबो कर एक थाली में निकालिए। चांदी का वर्क चिपकाकर सजावट कीजिए अौर केसरिया गुझिया परोसें। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख