लाजवाब शाही मेवा पेड़े
सामग्री :
200 ग्राम ताजा मावा, एक कप गाढ़ा दूध, 100 ग्राम शकर, 1 चम्मच इलायची पाउडर, पाव कटोरी खोपरा बूरा, 2-4 केसर के लच्छे, काजू-बादाम, पिस्ता की कतरन पाव कटोरी।
विधि :
* सबसे पहले दूध में मेवे की कतरन मिलाकर मिक्सी में महीन पेस्ट तैयार करें।
* अब पेस्ट में शकर मिलाएं, इलायची पाउडर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि पूरा सूखा न हो जाएं।
* फिर इसमें मावा मिलाएं और धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
* इसके बाद मिश्रण ठंडा होने पर उसके छोटे-छोटे पेड़े बनाएं।
* अब एक थाली में खोपरा बूरा फलाएं और उसमें पेड़ें को लपेटें। ऊपर से केसर की पत्ती चिपकाएं।
* घर पर तैयार किए गए शाही मेवा पेड़े से नवरात्रि में माता रानी को भोग लगाएं।
About Writer
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology....
और पढ़ें