Hanuman Chalisa

सर्दी के मौसम में इन 5 खास डिशेज से करें न्यू ईयर 2021 का स्वागत

Webdunia
लाजवाब बादाम केक
 
सामग्री : 250 ग्राम मैदा, 100 ग्राम कटे हुए बादाम, 250 ग्राम चीनी, 125 ग्राम मक्खन (पिघला हुआ), 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, बेकिंग पावडर 1 चम्मच, पानी। 
 
विधि : सबसे पहले चीनी व पानी को एक सॉस पैन में डालें। धीमी आंच पर चढ़ाएं और तीन तार की चाशनी बना लें। चाशनी में मक्खन डालें व अच्छी तरह मिला दें। अब मैदा, बेकिंग पावडर व सोडे को छानकर चाशनी में मिलाकर एकसार करें। क्रीम भी फेंटकर मिला दें। अब बादाम डालकर घी लगे केक पॉट में डाल दें और 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 30 मिनट बेक कर लें। ठंडा होने पर ऊपर क्रीम से डेकोरेट कर लाजवाब बादाम केक सर्व करें।
 

 
लजीज मिक्स हलवा
 
सामग्री : 1 किलो गाजर, 1 कप खजूर, 1 लीटर दूध, 1 कप शकर, 1/2 चम्मच इलायची पिसी, 1/2 कप घी, कतरे हुए बादाम।
 
विधि : सबसे पहले गाजर धोकर छीलें एवं कद्दूकस कर लें। खजूर की गुठली निकालकर लंबाई में पतला-पतला काट लें। भारी तले की कड़ाही में गाजर एवं दूध मिलाकर पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें। गाढ़ा होने पर इसमें शकर, खजूर एवं इलायची मिलाकर पकाएं। 
 
जब दूध लगभग सूख जाए, तब घी मिलाकर भूनें। अच्छी तरह भुन जाने पर आंच से उतारें। स्वादिष्ट, सेहतभरा हलवा कतरे बादाम से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।
 

 
सेब का लाजवाब हलवा 
 
सामग्री : 2-3 सेब, 1/2 कप सूजी, 1/4 कप घी, 1/2 कप शकर, 1 चुटकी केसर (थोड़े गर्म दूध में घुली), 1 कप दूध, 2-3 पिसी हुई इलायची।
 
विधि : सेब को छीलकर मोटा-मोटा कद्दूकस करें। सूजी को कड़ाही में सूखा ही गुलाबी होने तक भूनें। अब घी गर्म करें। इसमें सेब डालकर कुछ देर तक भूनें, फिर सूजी मिलाकर 4-5 मिनट भूनें। अब दूध एवं शकर डालें एवं गाढ़ा होने तक पकाएं। अंत में केसर, इलायची मिलाकर आंच से उतारें। सेब का लाजवाब हलवा गर्मागर्म सर्व करें।
 

 
कोको मार्बल केक
 
सामग्री : दो कप मैदा, 1 बड़ा चम्मच कोको पावडर, एक कप दूध, 1 कप रिफाइंड ऑइल, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, आधा कप शक्कर का बूरा, बेकिंग पावडर-1 छोटा चम्मच, 1 छोटा चम्मच सोडा बाइ कार्बोनेट, आधा कप काजू की करतन, 4 बूंद वनीला एसेंस, चुटकी भर नमक।
 
विधि : सबसे पहले मैदे में सोडा बाइ कार्बोनेट, बेकिंग पावडर व नमक मिलाकर छान लें। रिफाइंड ऑइल, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी को मिलाकर फेंटे। अब इसमें छना हुआ मैदा भी मिला लें तथा और फेंटें। फेंटते समय आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा दूध भी मिलाती रहें। इसमें काजू की कतरन तथा वनीला एसेंस मिला लें। 
 
अब तैयार मिश्रण के दो भाग कर लें। एक भाग में कोको पावडर मिला लें। चिकनाई लगे केक के टिन के एक और कोको पावडर वाला मिश्रण डालें और बचे हिस्से में सादा पेस्ट डाल दें। प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 35 मिनट बेक करें। तैयार कोको मार्बल केक को मनपसंद के आकार में काटकर पेश करें।
 

 
स्टार केक
 
सामग्री : 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 2 कप मैदा, 1 कप रिफाइंड ऑइल,  1 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, मीठा सोडा- 1 छोटा चम्मच, नमक- 1/2 छोटा चम्मच, दूध- आवश्यकतानुसार, वनीला एसेंस-5-6 बूंदें, आधा कप बादाम फ्लेक्स। 
 
विधि : सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क व रिफाइंड तेल मिलाकर खूब फेंटें। फिर मैदा, बेकिंग पावडर, मीठा सोठा व नमक मिलाकर छलनी से 3-4 बार छान लें। अब कंडेंस्ड मिल्क और रिफाइंड तेल के मिश्रण में छना हुआ मैदा मिलाएं। इसे इस तरह मिलाएं कि गुठलियां न पड़ें। 
 
अब आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसमें वनीला एसेंस तथा बादाम फ्लेक्स भी मिला लें। प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 45 मिनट बेक करें। लीजिए केक तैयार है। नए साल के मौके पर स्टार केक का आनंद उठाएं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख