Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 (09:25 IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 (15:33 IST)
Traditional Rakhi sweet recipes : रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के रिश्ते की मिठास को दर्शाता है, और इस मिठास को बढ़ाने के लिए मिठाइयां बहुत ज़रूरी होती हैं। यह पर्व केवल राखी बांधने और उपहार देने का ही नहीं, बल्कि घर में बनी स्वादिष्ट मिठाइयों को एक साथ बैठकर खाने का भी होता है। चाहे वह पारंपरिक गुलाब जामुन हो, घेवर की मिठास हो या नारियल के लड्डू का स्वाद, हर मिठाई के साथ बचपन की यादें और प्यार जुड़ा होता है।
तो देर किस बात की इस साल रक्षाबंधन पर, इन खास मिठाइयों से अपने भाई का मुंह मीठा करें और इस पवित्र रिश्ते को और भी मधुर बनाएं।
1. घेवर
सामग्री: मैदा, ठंडा घी, दूध, पानी, चीनी।
विधि:
- एक बड़े कटोरे में ठंडा घी और बर्फ के टुकड़े डालकर तब तक फेंटें जब तक यह क्रीमी और सफेद न हो जाए।
- इसमें मैदा, दूध और ठंडा पानी मिलाकर एक पतला, चिकना घोल तैयार करें।
- एक गहरी कड़ाही में घी बहुत गर्म करें।
- घोल को एक बोतल में भरकर, थोड़ा ऊपर से पतली धार में घी के बीचों-बीच डालें। हर बार झाग कम होने पर दोबारा घोल डालें।
- जब यह सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे निकालकर छलनी पर रखें।
- चीनी की चाशनी बनाकर घेवर पर फैलाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या रबड़ी डालकर सजाएं।