Hanuman Chalisa

गर्मियों में सेहत बनाएं लाजवाब सत्तू के लड्‍डू

Webdunia
पुराने जमाने में जो बात थी, वो अब कहां? एक जमाना था जब लोग काम पर जाने से पहले ही सुबह-सुबह घर में तैयार किए गए सत्तू का सेवन करके दिनभर कड़ी धूप का मुकाबला करने के लिए तैयार रहते थे। लेकिन आजकल जमाना बदल गया है, युवाओं की पसंद बदल गई है, उन्हें पौष्टिक सत्तू पसंद नहीं आता, बल्कि पसंद आता है कोल्ड्रिंक और ठंडा शर्बत। हम आपके लिए लेकर आए हैं सत्तू से बनाई गई लाजवाब मिठाई यानी सत्तू के लड्‍डू, जो युवाओं को भी जरूर पसंद आएगी..., तो फिर देर किस बात की तैयार कीजिए घर पर यह मिठाई और गर्मी में पाएं शीतलता।  

गर्मी में खाएंगे सत्तू, तो आपके यह 7 फायदे पक्के
 
सामग्री :
250 ग्राम सत्तू का आटा (बाजार में तैयार मिलता है), 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 100 ग्राम घी, 1 चम्मच पिसी इलायची, पाव कटोरी मेवे की कतरन।
 
विधि :
सबसे पहले घी को पिघाल लें। अब एक परात में सत्तू का आटा छान लें। उसमें घी, शक्कर का बूरा और पिसी इलायची डालें और मिश्रण को हाथ से एकसार कर लें।
 
अब इसमें मेवे की कतरन डालें और अपने स्वेच्छानुसार गोल-गोल लड्‍डू बना लें। गर्मियों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए इन लड्‍डूओं को जब मन चाहे तब उपयोग में लाएं। 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

अगला लेख