Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीज के दिन इस मिठाई का चढ़ाएं प्रसाद, माता होंगी प्रसन्न

हमें फॉलो करें तीज के दिन इस मिठाई का चढ़ाएं प्रसाद, माता होंगी प्रसन्न
Sattu Sweets
 
* मैदे का सत्तू की मिठाई
 
सामग्री : 
 
300 ग्राम घी, 500 ग्राम मैदा, 500 ग्राम शकर का बूरा, 100 ग्राम दूध, इलायची, बादाम, पिस्ता, कालीमिर्च व चांदी का वरक। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले मैदे को दूध के छींटे डाल-डालकर गीला कर लें। फिर किसी बर्तन में 1-2 घंटे दबाकर रखें। दो घंटे के पश्चात गीले मैदे को बारीक छलनी पर रखकर रगड़ें। छलनी के नीचे बारीक-बारीक बूंदी के समान मैदा निकलेगा। उसे कड़ाही में धीमी आंच में हल्का गुलाबी रंग होने तक गरम करें। 
 
ठंडा होने पर पिसी हुई शकर में मिलाकर छलनी से छान लें। अब घी को हल्का गरम करके मैदा व शक्कर के मिश्रण में मिला दें तथा इलायची पाउडर मिला दें। इसे दोनों हथेलियों से तब तक मसल कर मिलाएं, जब तक कि वो ताकि एकसार न हो जाए। 
 
अब थाली में अपनी पसंद के आकार में जमा दें। ऊपर से चांदी का वरक लगाकर बादाम, पिस्ते से सजाएं और ठंडा होने पर तीज माता को भोग लगाकर खुद भी खाएं और सभी को खिलाएं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित की गई भगवान राम की तस्वीर