ड्रायफ्रूटयुक्त खजूरी रोल

Webdunia
ND

सामग्री :
एक किलो खजूर, 250 ग्राम अखरोट, 100 ग्राम बादाम बड़े टुकड़ों में कटी हुई, एक डिब्बा कन्डेंस्ड मिल्क, आधा चाय का प्याला नारियल का चूरा।

विधि :
पहले खजूर के बहुत ही छोटे-छोटे टुकड़े करें। अखरोट को मिक्सी में दानेदार पीसें। मोटी तली वाले बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क गरम करें। इसमें अखरोट और खजूर और बादाम मिला दें। धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें नीचे से ये मिश्रण जले नहीं।

जब मिश्रण किनारे छोड़ने लगे तब बटर पेपर पर नारियल का चूरा फैलाएं। हाथ पर थोड़ा घी लगा कर इस गाढ़े मिश्रण को बटर पेपर पर फैलाएं और धीरे-धीरे इस प्रकार रोल बनाती जाएं कि पूरे रोल पर नारियल का चूरा लिपट जाए। अब रोल को फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें। बाद में इसे आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट लें।

नोट - इसी सामग्री की बर्फी भी बनाई जा सकती है। बर्फी बनाने के लिए गाढ़े किए हुए मिश्रण को घी लगी हुई ट्रे में फैलाएं और ठंडा होने पर चौकोर बर्फियां काटें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

सावन गीत: श्रावण की बूंदें हैं पावन

सावन स्पेशल फूड | Sawan Special Food

कौन था वह राजकुमार, जिसकी हत्या विश्व युद्ध का कारण बन गई? जानिए कैसे हुई World War 1 की शुरुआत

हल्दी से लेकर गुलाबजल तक, ये 5 प्राचीन ब्यूटी सीक्रेट्स आज भी हैं स्किन के लिए वरदान

भारत का प्रमुख त्योहार नागपंचमी, पढ़ें नागदेवता पूजन पर बेहतरीन हिन्दी निबंध