दूध के पूड़े

Webdunia
Ravindra SethiaND

सामग्री :
1 किलो दूध, 6 बड़ा चम्मच मैदा, 250 ग्राम चीनी, 1 चम्मच पिसी इलायची, तलने का घी।

विधि :
दूध को उबालकर आधा कर लें। इसमें मैदा मिलाकर रई (मथानी) से फेंट लें। इस घोल को 1/2 घंटा रख दें। चीनी की 2 तार की चाशनी बना लें। 1 तई को घी से आधी भर लें। घी गर्म होने पर 1 बड़ा चम्मच घोल तई में डाल दें। घोल को बहुत ऊँचे से न डालें। घोल पर झरिए से घी डालते रहें।

लाल हो जाने पर चिमटे से उलटा लें। दूसरी तरफ भी लाल होने पर सेकें। फिर निकालकर झरिए को उलटा कर पूड़ा रख दें व चिमटे से दबाकर घी निकाल लें।

इन पूड़ों को चाशनी में डालते जाएँ। 3-4 पूड़े डाल लेने पर 1-2 मिनट बाद झरिए से चाशनी झार कर निकाल लें। इन्हें थाली में सजा लें। ऊपर से पिसी इलायची बुरका दें।

नोट- चाहें तो कटे प िस्त े, क े सर की बारीक पत्ती व गुलाब की पत्ती भी बुरका सकते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या अपने पालतू जानवर के साथ एक बेड पर सोना है सही? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

10 दिनों तक खाली पेट पिएं दालचीनी का पानी, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

ये है मोबाइल के युग में किताबों का गांव, पढ़िए महाराष्ट्र के भिलार गांव की अनोखी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

सुबह-सुबह गर्म पानी क्यों पीना चाहिए? आयुर्वेद और साइंस दोनों बताते हैं कारण

1 जुलाई: आज अंतरराष्ट्रीय जोक दिवस, जानें इतिहास और खास बातें

National Doctors Day 2025: डॉक्टर्स डे क्यों मनाते हैं, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

मानसून में सब्जियों की सफाई में अपनाएं ये जरूरी टिप्स, नहीं होगा बीमारियों का खतरा

जगन्नाथ रथयात्रा: जन-जन का पर्व, आस्था और समानता का प्रतीक