Hanuman Chalisa

शाही लवंग लता

Webdunia
सामग्री :
250 ग्राम मैदा, 125 ग्राम मावा, पाव कटोरी नारियल का बूरा, 2 चम्मच भूनी खसखस, पाव कटोरी मेवों की कतरन, 15-20 पीस लौंग, पाव चम्मच इलायची पावडर, 150 ग्राम शक्कर, 4 से 5 बूंद गुलाब एसेंस, 200 ग्राम घी।

विधि :
छने हुए मैदे में एक बड़ा चम्मच घी का मोयन डालें। इस आटे में कम पानी मिलकर मुलायम गूंथ लें। दूसरी तरफ एक पैन में मावे को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। मेवे में नारियल का बूरा व इलायची पावडर, भूनी खसखस और 10 से 15 टुकड़े कटा मेवा मिला लें। इसके बाद शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें गुलाब एसेंस मिलाएं।


अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे पतला बेल लें। इसमें मावे का मिश्रण भरें और चारों तरफ से पोटली के आकार में मोड़ कर ऊपर से लौंग लगा दें। गर्म घी में बादामी रंग होने तक डीप फ्रॉय करें।

इसे 10-15 मिनट चाशनी में डुबो कर एक थाली में निकाल लें। ठंडा होने के बाद चांदी का वर्क चिपकाएं और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। घर आए मेहमानों को शाही लवंग लता पेश करें।

नोट : 50 ग्राम मैदे में करीब 7-8 लवंग लता तैयार होती है ।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?