पहले T20 विश्वकप की कहानी, जब धोनी की अगुवाई में यंगिस्तान ने रचा था इतिहास

WD Sports Desk
गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (17:52 IST)
24 सितंबर 2007 का दिन भारतीय युवा क्रिकेटरों के नाम रहेगा।15 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार एक युवा भारतीय टीम की कमान संभाली और टीम को बतौर कप्तान अपने पहले ही टूर्नामेंट में जीत दिला दी, वह भी टी-20 विश्वकप में। यहां से भारतीय क्रिकेट की सूरत और सीरत दोनों बदल गई।

सचिन द्रविड़ सौरव जैसे बड़े नामों ने पहले ही इस नए फॉर्मेट से अपने नाम खींच लिए थे। टूर्नामेंट के ठीक पहले राहुल द्रविड़ ने भी कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था।

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से हुआ और पहले ही पॉवरप्ले में दबाव में दिखी। पाकिस्तान के सामने भारत बड़ा स्कोर नहीं बना पाया लेकिन अंतिम ओवर में चले इस मैच में भारत ने मैच टाई कराया और बॉल आउट में पाकिस्तान को 3-0 से हारा दिया।

इस मैच के बाद भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। अगला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से होना था। इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह के एक ओवर ने 6 छक्कों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड को परास्त करने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वनडे विश्वविजेता ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत के खिलाड़ी दबाव में नहीं दिखे और युवराज सिंह की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रिलिया के सामने इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया कि टीम जीत ही नहीं पायी। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल जीता।

क्या हुआ था फाइनल मैच में

फाइनल मैच के पहले ही ओवर से भारत पाकिस्तान मैच का खुमार शुरु हो गया। एक रन लेने के चक्कर में यूसूफ पठान आउट होते होते बचे। हालांंकि इसके बाद वह मोहम्मद यूसुफ की गेंद पर अफरीदी को कैच थमा बैठे। पहले पॉवरप्ले में भारत ने 40 से ज्यादा रन तो बना लिए थे लेकिन 2 विकेट खो दिए थे।

दिलचस्प बात यह थी कि इस मैच में भारत अपने तूफानी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बिना उतरा था। अब मध्यक्रम की बल्लेबाजी को संभालने की जिम्मेदारी गौतम गंभीर पर आयी जो उन्होंने बखूबी निभाई। 12वें ओवर में गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि दूसरे छोर पर खेल रहे युवराज सिंह ने गुल के हाथों अपना विकेट गंवा दिया।

इसके बाद गुल ने गौतम और धोनी का विकेट लेने के बाद भारत की स्थिती गंभीर कर दी। हालांकि रोहित शर्मा ने भारत को 20 ओवरों में 157 रनों तक पहुंचा दिया।

बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में इमराज नजीर स्लिप में आउट हो गए। इसके बाद भारत ने लगातार विकेट गिराए। कामरान आकमल को भी आर पी सिंह ने बोल्ड कर दिया।

जोगिंदर शर्मा ने एक वाइ़़ड गेंद डाली। पाक को 12 रन की दरकार थी लेकिन क्रीज पर मिस्बाह उल हक थे और पाकिस्तान 9 विकेट गंवा चुका था। मिस्बाह ने छक्का मारा और पाक लक्ष्य के और करीब आ गया। पाक को 4 गेंदो में 6 रनों की जरूरत थी।
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस जीत को ही याद कर भारत के टी-20 विश्वकप अभियान का बिगुल बजाया है। इस वीडियो में भारत की पहली जीत के लंबे इंतजार को बताया गया है। विज्ञापन में विराट कोहली सांकेतिक रूप से एक बस को शुरु करते हैं जिसे इंतजार का खात्मा मान गया है।(वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख