T20 WC 2022 : सिडनी में टीम इंडिया को मिला खराब खाना, ICC से की शिकायत

Webdunia
बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 (08:16 IST)
T20 World Cup 2022 : भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी पहुंच चुकी है। वह 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। ले‍किन इससे पहले बड़ा विवाद सामने आया है। अभ्यास सत्र के बाद टीम इंडिया को अच्छा खाना नहीं मिला।भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने खराब खाने को लेकर आईसीसी से शिकायत की है।

खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया, लेकिन खिलाड़ियों ने खराब खाने को लेकर शिकायत की है। मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद लंच में अच्‍छा खाना नहीं मिला। खिलाड़ियों ने सिर्फ फल खाया। खिलाड़ियों का कहना था कि खाना ठंडा था।

कल सिडनी में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से है। बीसीसीआई ने इसकी शिकायत आईसीसी को की है। बीसीसीआई के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम को जो खाना परोसा गया वह अच्छा नहीं था। उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम को सिडनी के उपनगर ब्लैकटाउन में प्रैक्टिस ग्राउंड की पेशकश की गई थी। टीम ने प्रैक्टिस से मना कर दिया, क्योंकि ग्राउंड होटल से 42 किलोमीटर दूर है।
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख