टी20 क्रिकेट में भारत का सूर्या- उदय, पहुंचे नंबर 1 रैंक पर, पाक कीपर को पछाड़ा

Webdunia
बुधवार, 2 नवंबर 2022 (14:49 IST)
दुबई:भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय में अपनी शानदार फॉर्म की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।

पिछले हफ्ते सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंद में नाबाद 51 रन की पारी की बदौलत सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे हैं। इससे पहले विराट कोहली सितंबर 2014 से दिसंबर 2017 के बीच विभिन्न समय पर 1013 दिन तक शीर्ष पर रहे थे।

सूर्यकुमार के 863 अंक हैं जो किसी भारतीय के दूसरे सर्वश्रेष्ठ अंक हैं। कोहली ने सितंबर 2014 में 897 अंक हासिल किए थे।

पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के अलावा विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में बनाई है।

बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसेयु भी शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। वह 17 स्थान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर तीन स्थान आगे बढ़कर 14वें जबकि अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज चार स्थान के फायदे से संयुक्त 17वें स्थान पर चल रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (दो स्थान के फायदे से 28वें), श्रीलंका के भानुका राजपक्षे (आठ स्थान के फायदे से 29वें), बांग्लादेश के लिटन दास (दो स्थान के फायदे से 36वें स्थान) और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श (दो स्थान के फायदे से 31वें) तथा मार्कस स्टोइनिस (दो स्थान के फायदे से 39वें) को नवीनतम रैंकिंग में फायदा हुआ है।

साप्ताहिक अपडेट के बाद गेंदबाजों की सूची में श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा चार स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान शीर्ष गेंदबाज बने हसरंगा के अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान से सिर्फ तीन अंक कम हैं।भारत के रविचंद्रन अश्विन तीन स्थान के फायदे से 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह भी 16 स्थान की लंबी छलांग के साथ 27वें स्थान पर हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख