Festival Posters

असमान उछाल वाली पिच पर रोहित ने कोहली और सूर्यकुमार के साथ अभ्यास किया

WD Sports Desk
शनिवार, 8 जून 2024 (15:35 IST)
T20 World Cup 2024 : रोहित शर्मा ने थ्रोडाउन से अंगूठे में गेंद लगने के बावजूद अन्य भारतीय बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अतिरिक्त अभ्यास किया ताकि रविवार को टी20 विश्व कप के मुकाबले में असमान उछाल वाली पिच पर पाकिस्तान के तेज आक्रमण का सामना बखूबी कर सकें।
 
थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने का सामना करते हुए रोहित के बायें अंगूठे में गेंद लगी। वह असहज दिखे लेकिन बल्लेबाजी करते रहे। इसके बाद वह पिच के दूसरे छोर पर थ्रोडाउन का सामना करने चले गए।
 
नासाउ काउंटी क्रिकेट मैदान की ‘ड्रॉप इन’ पिच की असमान उछाल के लिए काफी आलोचना हो रही है।
 
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को 96 रन पर आउट कर दिया था लेकिन रोहित और बाकी सीनियर बल्लेबाजों को बखूबी पता है कि शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और नसीम शाह से मिलने वाली चुनौती बिल्कुल अलग होगी।
 
इसी वजह से कोचिंग स्टाफ ने यहां छह अभ्यास पिचों में से तीन को खुरदुरी करके अभ्यास किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुबह इन्हीं पिचों पर अभ्यास किया तो उनका कोई शीर्ष बल्लेबाज चोटिल होने के डर से कैगिसो रबाडा या एनरिच नॉर्किया का सामना करने नहीं उतरा। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने डटकर अभ्यास किया।
 
रोहित , विराट कोहली और बाकियों ने तीन घंटे तक अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना किया।
 
कोहली, पंत और सूर्यकुमार यादव सबसे पहले उतरे। उन्होंने गेंदबाजों के साथ थ्रोडाउन विशेषज्ञों का भी सामना किया।
 
भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सामने बिल्कुल उपयुक्त होंगे लेकिन अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा की जगह उन्हें उतारा जाता है या नहीं , यह देखना होगा । कुलदीप ने बाकी स्पिनरों के साथ कड़ा अभ्यास किया।
 
अभ्यास के बाद टीम बांडिंग सत्र में खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेला।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख