साउथ अफ्रीका Super 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, श्रीलंका और नेपाल बाहर होने के कगार पर

साउथ अफ्रीका Super 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, श्रीलंका और नेपाल बाहर होने के कगार पर

WD Sports Desk
बुधवार, 12 जून 2024 (12:52 IST)
T20 World Cup 2024 Sri Lanka vs Nepal :  श्रीलंका और नेपाल के बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप डी (Group D) का मैच भारी बारिश के कारण नहीं हो पाया, जिससे दक्षिण अफ्रीका की सुपर आठ (Super 8) में जगह पक्की हो गई।
 
बारिश के कारण इस मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। इससे श्रीलंका और नेपाल दोनों को एक-एक अंक मिला जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में जगह बनाई। उसने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं।
 
बांग्लादेश इस ग्रुप में अभी दूसरे स्थान पर है। उसके और नीदरलैंड के समान दो दो अंक हैं। बांग्लादेश (Bangladesh Team) की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है।

<

SOUTH AFRICA BECOMES THE FIRST TEAM TO QUALIFY INTO THE SUPER 8....!!!!  pic.twitter.com/gvEABQ4z7s

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 10, 2024 > <

AUSTRALIA QUALIFIED INTO THE SUPER 8 OF T20I WORLD CUP 2024...!!!

<

- Complete dominance by Marsh & his boys. pic.twitter.com/8p9ju65Mom

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 12, 2024 >
ALSO READ: भारत के साथ हुई घनघोर बेईमानी, FIFA World Cup में इतिहास रचने का सपना टूटा

नेपाल और श्रीलंका के एक-एक अंक हैं। नेपाल को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को और बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट में मैच खेलने हैं।
 
श्रीलंका की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। उसे अब केवल एक मैच नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को सेंट लूसिया में खेलना है। (भाषा)

T20 World Cup 2024 Groups

 
 
Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बारिश ने धोया

अंतिम समय में गोल गंवाने की भारतीय हॉकी टीम की छवि बदली: जफर इकबाल

चोट के कारण कैमरन ग्रीन का भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध

भारत के इन गेंदबाजों से निपटना है ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती

सरफराज खान के भाई मुशीर का हुआ एक्सीडेंट, कार पलटी, इतने महीने रहेंगे मैदान से दूर