Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तालिबान की क्रूरता शुरू : गर्भवती महिला अफसर की बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या

हमें फॉलो करें तालिबान की क्रूरता शुरू : गर्भवती महिला अफसर की बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या
, सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (08:12 IST)
काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान दुनिया के सामने भले ही शांति से शासन चलाने की ढोंग रच रहा हो, लेकिन उसकी क्रूरता का चेहरा लगातार सामने आ रहा है। 
 
तालिबान के लड़ाकों ने घर में घुसकर एक पूर्व महिला पुलिस अफसर बानू निगार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय अफसर का परिवार भी मौजूद था। 
मीडिया खबरों के मुताबिक बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला अफसर निगार घोर प्रांत के फिरोजकोह में रहती थीं।

वे मुल्क पर तालिबान के कब्जे से पहले तक एक जेल में अधिकारी थीं। बानू के बेटे ने मां की हत्या का आरोप तालिबान पर लगाया है। तालिबान ने मामले की जांच की बात कही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, थमे 2000 बसों के पहिए