तालिबान का पंजशीर फतह का दावा, सालेह ने कहा- हम कर रहे हैं मुकाबला

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (00:09 IST)
काबुल। तालिबान ने शुक्रवार को पंजशीर में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि अब पूरे अफगानिस्तान पर उसका नियंत्रण हो गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान के दावों का खंडन किया है। इस बीच, काबुल में भी भारी गोलीबारी की खबर है।

सालेह ने उन खबरों का भी खंडन किया है कि वे ताजिकिस्तान भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजशीर में ही मौजूद हैं। हम तालिबानी लड़ाकों का मुकाबला कर रहे हैं। पंजशीर में तालिबान के खिलाफ अहमद मसूद और पूर्व उपराष्ट्रपति अब्दुल्लाह सालेह के नेतृत्व में रेजिस्टेंस फोर्स लड़ाई कर रही थी।

तालिबान का दावा है कि पंजशीर में जंग लड़ रही रेजिस्टेंस फोर्स की सेना अब पीछे हट गई है और अब पंजशीर घाटी पर तालिबान का कब्जा हो गया है। सालेह ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है, वहीं पाकिस्तान पर अपनी हत्या की साजिश करने का आरोप भी लगाया है।

बताया जा रहा है कि तालिबान को शुक्रवार को सरकार की घोषणा करनी थी, लेकिन पंजशीर की जंग के चलते ऐसा नहीं हो सका। माना जा रहा है कि पंजशीर के लड़ाके शनिवार सुबह तक समर्पण कर सकते हैं। इसके बाद ही अफगानिस्तान की नई सरकार का ऐलान किया जाएगा।

काबुल में दिखे बैनर : इस बीच काबुल में नई सरकार के बैनर, होर्डिंग्स भी दिखाई देने लगे हैं। दीवारों पर नारे लिखवाए गए हैं और चौक-चौराहों पर तालिबानी झंडे फहराए गए हैं। अफगान की नई सरकार के होर्डिंग्स में लिखा है- राष्ट्र हमारा है और हम भी राष्ट्र हैं। पोस्टर्स में यह भी लिखा है- दुश्मन के दुष्प्रचार पर विश्वास न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

24वीं बार दागी गई ट्रंप मिसाइल, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की यह मांग

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

अगला लेख