Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफगानिस्तान से जुड़ी भारत की चिंताओं पर क्या बोला तालिबान...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अफगानिस्तान से जुड़ी भारत की चिंताओं पर क्या बोला तालिबान...
, मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (13:28 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत की चिंताएं भी सामने आ रही थीं। इस बीच, तालिबान ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
 
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि तालिबान को लेकर भारत को चिंता की कोई जरूरत नहीं है। शाहीन ने कहा कि अफगानिस्तान में चल रही भारत की परियोजनाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। वह निश्चिंत होकर अपनी परियोजनाओं को पूरा कर सकता है। तालिबान ने कहा कि भारत की ऐसी परियोजनाएं जिनका उपयोग आम नागरिक करते हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत की चिंताएं भी सामने आई थीं। इस बात की आशंका भी जताई जा रही थी कि अफगानिस्तान में चल रही भारत की अरबों रुपए की परियोजनाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका का सवाल, क्या पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?