गुरु की महिमा

Webdunia
- रितेश कछाला

WD
WD
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके।
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।।

गुरुवर के चरणों में रहकर,
हमने शिक्षा पाई है।
गलत राह पर भटके जब हम,
तो गुरुवर ने राह दिखाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।।

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई है।
ज्ञान चरित्र और संस्कार की,
हमने शिक्षा पाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।।

जब भी करते गलत कार्य हम,
तब पिटाई भी लगाई है।
सद्‍मार्ग पर चलें सभी हम,
बात सदा दोहराई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।

आरूणि की गुरुभक्ति से,
हमने शिक्षा पाई है।
कबीर जैसे महान संत ने
गुरु की महिमा गाई है।

गुरु और गोविंद में भी
गुरु ही सबसे भारी है।
गुरु की महिमा न्यारी है।।

साभार : देवपुत्र
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

21 जून योग दिवस का इतिहास, जानें 2025 की थीम से हम क्या सीखें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Yoga for fat loss: 10 मिनट में करें पेट की चर्बी को गायब, पढ़ें सरल योगासन

योग की चमत्कारी शक्ति, व्हीलचेयर से उठ खड़े हुए फोटो पत्रकार

एक्सरसाइज़ के बाद प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लीजिए ये हेल्दी स्नैक्स, स्वाद भी है लाजवाब

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मानवता के लिए अमूल्य उपहार है योग

चिंता करने का भी तय करें टाइम, एंजाइटी होगी मिनटों में दूर