टीम इंडिया इतिहास दोहराने को तैयार

Webdunia
महेंद्रसिंह धोनी के नेतृत्व में 2007 में पहला ट्वेंटी-20 विश् व क प भारतीय टीम ने जीता था। इस बार भी धोनी की टीम मजबूत है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ट्वेंटी-20 विश्वकप में आईपीएल में खेलने का सबसे ज्यादा फायदा भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा। भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट के इस शार्ट फॉर्म में रच-बस गए हैं।

Girish SrivastavaFL
आरपीसिंह, इरफान पठान जैसे गेंदबाजों ने पिछले ट्वेंटी-20 विश्वकप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इस बार भी ये दोनों गेंदबाज लय में नजर आ रहे हैं। जहीर खान, हरभजनसिंह जैसे गेंदबाज अपने अनुभव के दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा और रवींद्र जड़ेजा जैसे युवा खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

भारतीय के पास युवराजसिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और यूसूफ पठान जैसे उपयोगी खिलाड़ी हैं, जो बल्लेबाजी में तो कमाल करते ही हैं साथ ही पिछले कुछ समय से गेंदबाजी में भी झंडे गाड़ रहे हैं। इसके अलावा ये चारों ही जबरदस्त क्षेत्ररक्षक हैं। आईपीएल के दौरान इन चारों खिलाड़ियों ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से प्रभावित किया।

बल्लेबाजी में भारतीय टीम गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, युवराजसिंह, महेंद्रसिंह धोनी, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान पर निर्भर है। इन सातों खिलाड़ियों में से गौतम गंभीर को छोड़कर सभी ऑलराउंडर हैं। ये खिलाड़ी कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।

भारतीय टीम- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान), गौतम गंभीर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, जहीर खान, इरफान पठान, आर.पी. सिंह, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और प्रज्ञान ओझा।

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया