हरतालिका तीज के व्रत की एकदम सरल पूजा विधि

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (18:55 IST)
भाद्रपद की तृतीया के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखकर शिव, पार्वती और गणेशजी का पूजन करते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हरतालिका का व्रत 30 अगस्त 2022 मंगलवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, गणेशजी और माता पार्वती की पूजा करती हैं। आओ आओ जानते हैं पूजा की सरल विधि।
 
1. हरतालिका तीज का पूजन सूर्यास्त के बाद प्रदोषकाल में किया जाता है।
 
2. इस दिन शिव, पार्वती और गणेशजी की बालू की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा करते हैं।
 
3. पूजा स्थल को फल, फूल और पत्तियों से सजाकर सभी को चौकी पर केले के पत्ते पर विराजमान करते हैं। 
 
4. इसके बाद सभी देवताओं के आह्वान के साथ ही चौकी के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें।
 
5. इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन करें।
 
6. षोडशोपचार पूजन में 16 प्रकार की पत्तियां और 16 प्रकार की पूजन सामग्री होती है।
 
7. पूजन सामग्री से सुहाग की पिटारी से 16 श्रृंगार की वस्तुएं निकालकर माता को अर्पित करें।
 
8. शिवजी को धोती और अंगोछा अर्पित करें और गणेशजी को लड्डू, दूर्वा एवं जनेऊ चढ़ाएं।
 
9. इस प्रकार पूजन के बाद आरती उतारें और मंत्र जाप करें।
 
10. अंत में हरतालिका जीत की कथा सुनें, रात्रि जागरण करें और भजन-कीर्तन करें।
 
11. अगले दिन सुबह आरती के बाद माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं व ककड़ी-हलवे का भोग लगाकर व्रत खोलें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2025 में अब कब बन रहे हैं युद्ध के योग?

8 वर्षों तक बृहस्पति करेंगे अतिचारी गोचर, क्या होगा इन आठ वर्षों में?

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

राक्षसों के नाम पर रखे हैं भारत के इन शहरों के नाम, जानिए कौनसे हैं ये शहर

सभी देखें

धर्म संसार

केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

Aaj Ka Rashifal: 16 मई 2025, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

वृषभ संक्रांति के इन उपायों से मिलेगा नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में उन्नति

अगला लेख