Festival Posters

हरतालिका तीज के दिन क्या करती हैं महिलाएं, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
भाद्रपद शुक्ल तीज को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा और आराधना करती है। कहते हैं कि माता पार्वती के व्रत की शुरुआत हरियाली तीज से होकर हरतालिका तीज को समाप्त होती है। यह व्रत उत्तर भारत में खासा प्रचलित है। आओ जानते हैं हरतालिका तीज के दिन क्या करती हैं महिलाएं। 
 
1. हरतालिका तीज के दिन महिलाएं मेंहदी लगाती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं।
 
2. इस दिन महिलाएं हरा लहरिया या चुनरी में गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और खुशियां मनाती हैं।
 
3. हरतालिका तीज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए सामान्य व्रत रखती हैं।
 
4. हरतालिका तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है और महिलाएं इसमें शामिल होती हैं। परंतु आजकल यह प्रचलन कम हो चला है।
 
5. आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह त्योहार हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है। सभी महिलाएं भी इस दिन से व्रत की शुरुआत करती हैं जो हरितालिका तीज तक चलता है परंतु आजकल बस दो दिन ही व्रत रखते हैं हरियाली तीज और हरितालिका तीज। हरितालिका तीज का व्रत कठिन होता है जिसमें जागरण भी करना होता है।

6. इस दिन महिलाएं मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सहेली की प्रतिमा बनाकर सुबह से लेकर रातभर पूजन, भजन करती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

सभी देखें

धर्म संसार

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mulank 3: मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Vrishabh Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: वृषभ राशि 2026 राशिफल: राहु कराएगा मेहनत, शनि बढ़ाएगा आय और बृहस्पति देगा सुख

Lal Kitab Kark Rashifal 2026: कर्क राशि (Cancer)- शनि करेगा भाग्य को जागृत लेकिन रहना होगा राहु से बचकर

बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

अगला लेख