हरतालिका तीज में क्यों महिलाएं रातभर जागती हैं?

Webdunia
Hartalika Teej Vrat 2023 : भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 18 सितंबर 2023, दिन सोमावर को किया जा रहा है। इस व्रत के कई कड़े नियम है जिसमें से एक है रात में नहीं सोना। इसीलिए महिलाएं रातभर जागती रहती हैं। आओ जानते हैं कि इस नियम के पीछे की मान्यता क्या है।
 
इस दिन शिवजी की आठों प्रहर पूजा होती है। विशेष पूजा का प्रारंभ सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल से किया जाता है और सुबह इसका समापन होता है। इस व्रत में समय समय पर पूजा करती हैं और रातभर भजन एवं लोकगीत गाती रहती हैं। इस पूजा में मिट्टी में बालू मिलाकर उसका शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करते हैं। 
 
यह भी मान्यता है कि यदि जो भी महिला एक बार इस व्रत को रखना प्रारंभ कर देती हैं तो उसे जीवनभर रखना होता है। इस व्रत में किसी भी प्रकार से अन्न-जल ग्रहण नहीं किया जाता है। अगले दिन सुबह पूजा के बाद जल पीकर व्रत खोलने का विधान है। ऐसी मान्यता भी है कि जिस भी तरह का भोजन या अन्य कोई पदार्थ ग्रहण कर लिया जाता है तो अन्न की प्रकृति के अनुसार उसका अगला जन्म उस योनि में ही होता है। लेकिन यह मान्यता एक जनश्रुति भर है। 
 
इसी तरह आठों प्रहर पूजा भी करना होती है और यह भी मान्यता या अंधविश्वास है कि जो महिला सो जाती है उसे अजगर या मगरमच्छ की योनि प्राप्त होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Nirjala Ekadashi 2025 : निर्जला एकादशी पर बन रहा है सबसे बड़ा राजयोग, इस नियम का करें पालन

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

Ganga dussehra 2025: गंगा दशहरा पर जानिए गंगा नदी के 10 रोचक तथ्‍य

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

अगला लेख