शाह का चुनावी दांव, सत्ता में आने पर भाजपा तेलंगाना में बनाएगी पिछड़े वर्ग का मुख्‍यमंत्री

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (18:13 IST)
Telangana Assembly Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए पिछड़ा वर्ग से किसी नेता का चयन करेगी। उन्होंने सत्तारूढ़ दल बीआरएस और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। 
 
शाह ने सूर्यापेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तेलंगाना के लोगों से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज, मैं तेलंगाना के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप भाजपा को आशीर्वाद दें और पार्टी की सरकार बनाएं। तेलंगाना में भाजपा का अगला मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा। हमने यह तय किया है।
 
शाह ने कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों वंशवादी दल हैं और ये राज्य का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) अपने बेटे केटी रामाराव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर पर दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने या दलितों को तीन एकड़ जमीन मुहैया कराने समेत विभिन्न चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। (एजेंसी/वेबदुनिया) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख