टीवी बहस के दौरान BRS विधायक ने पकड़ा भाजपा उम्मीदवार का गला, हाथापाई की, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (08:17 IST)
Telangana election news : तेलंगाना विधानसभा चुनाव के संबंध में एक तेलुगु समाचार चैनल की ओर से आयोजित खुली बहस के दौरान बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायक और भाजपा के उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच हाथापाई हो गई।
 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें बहस के दौरान गुस्साए BRS विधायक को भाजपा नेता का गला पकड़ते और उनसे हाईपाई करते देखा जा सकता है।
 
पुलिस और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कर दिया, जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होगा। 
 
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के कुथबुल्लापुर से बीआरएस विधायक के पी विवेकानंद ने कुना निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीशैलम गौड़ पर हमला किया क्योंकि वह उनके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे थे।
 
रेड्डी ने एक बयान में कहा कि विवेकानंद द्वारा गौड़ पर हमला करना कायरतापूर्ण कृत्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बीआरएस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए, नहीं तो भाजपा कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख