Hanuman Chalisa

तेलंगाना में आचार संहिता लागू, चुनाव 7 दिसंबर को

Webdunia
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (19:29 IST)
नई दिल्ली। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 7 दिसंबर को कराए जाएंगे और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 
 
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने शनिवार को बताया कि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के चुनाव की अधिसूचना 12 नवंबर को जारी की जाएगी और इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र 19 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी और उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर होगी। 
 
उन्होंने कहा कि सभी सीटों के लिए मतदान सात दिसंबर को होगा और मतगणना 11 दिसंबर को कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 13 दिसंबर तक पूरी की जानी है। 
 
राज्य में एक जनवरी 2018 की फोटो मतदाता सूचियों के संदर्भ में दूसरी विशेष समीक्षा के दौरान मिले दावों और आपत्तियों को निपटाने के मद्देनजर आयोग ने मतदाता सूचियों के प्रकाशन की तिथि आठ अक्टूबर से बढ़ाकर 12 अक्टूबर कर दी है। चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष जून में पूरा होना था, लेकिन मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव के मंत्रिमंडल ने गत छह सितंबर को विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने तुरंत स्वीकार कर लिया था। इसके मद्देनजर वहां विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख